---Advertisement---

जयस्तंभ चौक पर पार्किंग और यातायात अव्यवस्था से जनता परेशान, पुलिस की अनदेखी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र जयस्तंभ चौक पर पार्किंग और यातायात की बदहाल व्यवस्था के चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग की पर्याप्त जगह न होने के कारण वाहन चालक मजबूरन सड़क पर ही अपनी गाडिय़ां खड़ी कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।

सड़क बनी पार्किंग स्थल

जयस्तंभ चौक, जो शहर का केंद्र है, वहां दुपहिया और चारपहिया वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग ने व्यवस्था बिगाड़ दी है। आलम यह है कि हर रोज सड़क पर निजी और सरकारी सहित एक दर्जन से अधिक चारपहिया वाहन खड़े दिखाई देते हैं। इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है। यहां कई लोग तो मिड वे पार्किंग में अपना वाहन पार्क करके भोपाल अपडाउन कर रहे हैं और रेलवे स्टेशन की पार्किंग में पैसा देने से बच जाते हैं।

प्रतिबंधित क्षेत्र में भी एंट्री

यह क्षेत्र वैसे तो चार पहिया वाहनों, लोडिंग वाहनों और बड़े सवारी ऑटो के लिए प्रतिबंधित है, लेकिन यातायात अमले की अनदेखी के कारण इन नियमों का कोई पालन नहीं हो रहा है। बेखौफ चालक प्रतिबंधित क्षेत्र में आवाजाही कर रहे हैं। ऑटो चालक भी शहर के बीचो-बीच रोड से ही सवारियां भरते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इतना ही नहीं, भारी वाहनों के प्रतिबंध के बावजूद उनकी आवाजाही भी लगातार जारी है।

पुलिस पर उदासीनता का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस का यातायात अमला जयस्तंभ चौक के आसपास व्यवस्था बनाने में कोई रुचि नहीं लेता। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी कभी-कभार ही ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करते दिखाई देते हैं, जबकि ज्यादातर समय वे केवल वाहन चेकिंग और राजस्व वसूली जैसे कार्यों में ही व्यस्त रहते हैं। ट्रैफिक अमले की इस उदासीनता के कारण प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही बनी हुई है, जिससे व्यस्ततम बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। क्षेत्र के नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि वे इस महत्वपूर्ण चौक पर तत्काल प्रभाव से पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम उठाएं, ताकि आम जनता को रोजमर्रा की इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.