---Advertisement---

पार्षद कप क्रिकेट प्रतियोगिता : कोई टीम 3 रन पर ऑलआउट तो किसी ने 30 गेंद पर 74 रन बनाए

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया और वार्डवासियों के सहयोग से होली पर होती है प्रतियोगिता

इटारसी। वार्ड 8 उत्तरी बंगलिया में आयोजित पार्षद कप क्रिकेट प्रतियोगता के पहले दिन 8 मैच खेले गए। पहला मैच आईआईटी क्लब और रॉयल्स क्लब के मध्य खेल गया। रॉयल क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 46 रन बनाए। जवाब में आईआईटी क्लब ने 3.3 ओवर में 2 विकेट के खोकर 47 रन बना मैच में जीत दर्ज की। मैच में मंथन कुशवाह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंद पर नवाद 32 रन बनाए।

दूसरे मैच में सत्या ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए जवाब में आरसीसी 31 रन ही बना पाई और सत्या ब्रदर्स ने आसान जीत हासिल की। इस मैच में अमन बाबरिया ने सर्वाधिक 14 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाए। इन्हें मेन ऑफ दी मैच का पुरस्कार मिला। तीसरा मैच एन एस फाइटर और हनुमान की टोली के मध्य खेला गया। एनएस फाइटर ने पहले बल्लेबाजी कर 2 विकेट पर 70 रन बनाए। मैच में अभिषेक बौरासी ने 10 गेंद पर बिना आउट हुए 19 रन बनाए। जीत का लक्ष्य लेकर उतरी हनुमान की टोली ने 28 रन बनाई।
चौथा मैच रोमांचकारी रहा इस मैच में बच्चा क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की जिसमें विपक्षी टीम रॉयल इलेवन ने 27 रन का लक्ष्य दिया। जबाव में बच्चा क्लब 24 रन पर ऑल आउट हो गई। पांचवां मैच महाकाल और एसएस इलेवन के बीच हुआ। जिसमें एसएस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की और 24 रन का स्कोर किया। जिसमें महाकाल ने आसान जीत दर्ज की। इस मैच में मेन ऑफ दी मैच 3 गेंद पर 3 छक्कों की बदौलत नवाद 18 रन बनाने वाले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ग्लेन फिल्फ्स की तरह कैच लेने वाले दैविक बाबरिया को दिया गया।

छठवां मैच में एवेंजर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाई। जवाब में मिल्क इलेवन 25 रन ही बना सकी। यह मैच एवेंजर ने 30 रन से जीता। सातवा मैच में फायर क्लब ने पहले बल्लेबाजी की और मात्र 3 रन पर ऑलआउट हो गई। यह प्रतियोगिता का सबसे कम स्कोर था। कमांडो क्लब ने 5 गेंद में ही मैच जीत लिया। प्रतियोगिता और पहले दिन का आखरी मैच बीसीसी क्लब और भागता ऑटो के बीच हुआ। जिसमें बीसीसी क्लब ने 44 रन बनाए। जबाव में भागता ऑटो 20 रन ही बना सके। मैच में पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया, समाजसेवी बाबूलाल कैथवास, महेश बाबरिया, देवेंद्र बाबरिया, अशोक बौरासी, राकेश बाबरिया, आरती बाबरिया, राजकुमार बाबरिया, रोहित बाबरिया, दिलीप बाबरिया, बिट्टू पासी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.