इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ मंगलवार से हो गया। यह आयोजन शहर की दूसरी लाइन स्थित परशुराम भवन में किया जा रहा है, जहां महिला मंडल, युवती दल एवं अन्य संगठनों के सहयोग से विविध सांस्कृतिक व प्रतियोगी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मंगलवार को प्राकट्योत्सव समारोह के अंतर्गत कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शतरंज जूनियर वर्ग में शाश्वत तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवांश शर्मा द्वितीय रहे। सात्विक शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। शतरंज सीनियर वर्ग में अमरीश तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं डॉ. ए.पी. तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे।
कैरम सीनियर वर्ग में अभिनव शर्मा विजेता बने और प्रशांत चौबे उपविजेता रहे। कैरम जूनियर वर्ग में शिवांश तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्लोक शर्मा रनरअप रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश शर्मा, बसंत दुबे एवं डॉ. एपी तिवारी जिला शतरंज संघ अध्यक्ष उपस्थित रहे। साथ ही पंडित जितेंद्र ओझा, अशोक शर्मा, संयोजक राकेश दुबे, अजय शुक्ला, बबलू शर्मा, दिनेश उपाध्याय, महेंद्र जोशी, आलोक दीक्षित, अभिषेक तिवारी, प्रकाश दुबे, नवीन दुबे एवं शानू लाटा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।











