प्रतियोगिताओं से हुआ परशुराम जयंती का आगाज

प्रतियोगिताओं से हुआ परशुराम जयंती का आगाज

इटारसी। विप्र समाज के आराध्य भगवान श्री परशुराम जयंती महोत्सव का प्रारंभ रविवार को कैरम-शतरंज एवं संगीत प्रतियोगिता के साथ हुआ। दूसरी लाइन परशुराम भवन में कैरम-शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पं. जितेन्द्र ओझा, रेलवे के सीनियर डीईई सचिन शर्मा, सर्वधर्म सद्भाव समिति के अध्यक्ष सुनील पाठक, नगर अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक शर्मा, विष्णु राजोरिया, आयुध निर्माणी अध्यक्ष राज मिश्रा, गोविंद पाराशर द्वारा किया गया। शतरंज स्पर्धा के संयोजक अजय शुक्ला, राघवेंद्र पांडेय, केरम संयोजक जितेंद उपरीत, राकेश दुबे, सर्वेश शर्मा, आलोक दीक्षित, प्रकाश दुबे, संतोष भारद्वाज, दिनेश उपाध्याय, सत्येन्द्र तिवारी, मनीष जोशी, संजय बाजपेयी, रजत मिश्रा, राजेश शर्मा, राहुल दुबे, आस्तिक ओझा, आलोक तिवारी, तरुण शुक्ला मौजूद रहे।
कैरम प्रतियोगिता जूनियर में प्रथम विजेता कृष्णा दुबे, उपविजेता अंनत बाजपेयी, कैरम प्रतियोगिता सीनियर में विजेता संदीप दुबे, उपविजेता अभिनव शर्मा, शतरंज प्रतियोगिता सीनियर में विजेता ब्रजराज वैष्णव, उपविजेता सुनील मिश्रा रहे।
शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर विजेता स्वरित शर्मा, उपविजेता-पार्थ पांडे रहे।
शाम को भवन में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के गायक कलाकारों ने सुमधुर संगीत की प्रस्तुति दी। सोमवार को निबंध, सामान्य ज्ञान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: