---Advertisement---

पासी समाज ने मनाया जरायम पेशा कानून मुक्ति दिवस, जिले की प्रतिभाओं का सम्मान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी/नर्मदापुरम – अखिल भारतीय पासी समाज संगठन ने रविवार को जरायम पेशा कानून मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य और प्रथम सांसद मसूरियादीन पासी के ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया, जिन्होंने इस दमनकारी कानून से समाज को मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

नर्मदापुरम के एक गार्डन में आयोजित इस समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि परासिया के विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अखिल भारतीय पासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बावरिया विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

समारोह में नर्मदापुरम जिले के इटारसी, बांद्राबांध, रायपुर, मालाखेड़ी, आरी, सिवनी मालवा सहित अन्य क्षेत्रों से आए शिक्षा, खेल, कला, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पासी समाज की ओर से डॉ. सीताशरण शर्मा का भी अभिनंदन किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन शिक्षक तुलसीराम बाबरिया ने किया।

उद्बोधन और महत्वपूर्ण संदेश

अपने उद्बोधन में डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा कि पासी समाज न तो साहस में कम है और न ही बुद्धिमत्ता में। उन्होंने शिक्षा और संगठन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इनके बल पर समाज बड़ी प्रगति कर सकता है। परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब सभी एक मंच पर आएं। उन्होंने कहा कि चाहे किसी की कोई भी विचारधारा हो, समाज के हित के लिए सभी को एकजुट रहना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बावरिया ने मसूरियादीन पासी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। उज्जैन से आए अनुविभागीय अधिकारी राजेश बौरासी ने कहा कि शिक्षित और जागरूक समाज नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकता है। सम्मानित हुई प्रतिभाओं ने सम्मान के लिए समाज और संगठन का आभार व्यक्त किया। डॉ. मुस्कान कैथवास ने मंच से अपनी सफलता के अनुभव साझा किए।

इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया, जिम्मी कैथवास, गणेश बाबरिया, रोहन बाबरिया, कनक बौरासी, विशेष बाबरिया, दीपेश बाबरिया, संचित बाबरिया, राजुल बाबरिया, गौतम बौरासी, अंकित कैथवास, मुस्कान कैथवास, प्रमोद बाबरिया सहित जिले की अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.