---Advertisement---

ट्रेन से गिरकर उत्तर प्रदेश निवासी यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज सुबह उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) निवासी एक युवक ट्रेन यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पथरोटा थाने (Patrota Police Station) के एएसआई गिरीश तिवारी और एम्बुलेंस 108 (Ambulance 108) के स्टाफ ने उसे करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर स्ट्रेचर (Stretcher) से वाहन में लाकर अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।
घटना आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे की बतायी जा रही है। युवक के पास मिले टिकट के अनुसार वह जौनपुर (Jaunpur) से सूरत (Surat) जा रहा था। यात्री की पहचान संतोष केवट निवासी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) रूप में हुई है और उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जा रही है। युवक के सिर, पैर और अन्य स्थानों पर चोटें आई हैं। युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

भोपाल कंट्रोल रूम (Bhopal Control Room) से मिला मैसेज

कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने के बाद पथरोटा पुलिस ग्राम धुरपन के खंभा नंबर 740/32 के पास पहुंची। यहां पर एक युवक घायल पड़ा पड़ा था। घायल को रेलवे ट्रैक से करीब डेढ़ किलोमीटर डायल 100 और अन्य कर्मचारियों ने स्ट्रेचर पर रखकर 108 एंबुलेंस तक लाये। यात्री को अस्पताल पहुंचाने में 108 के पायलट असलम खान, एएसआई गिरीश तिवारी, कांस्टेबल महेश सहित ग्राम के नागरिकों ने सहयोग किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.