इटारसी। आज बाबा गोदड़ीवाला धाम में भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति, महिला योग समिति, युवा समिति के तहसील इटारसी एवं जिला समिति के संयुक्त बैनर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी एमएल गौर की उपस्थिति में यज्ञ के साथ योग, आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
आज से 05 दिवसीय विशेष रोग अनुसार योग शिविर का शुभारंभ किया। योग के महत्व के साथ गुरू की महिमा एवं कृपा के बारे में जानकारी दी गई। यज्ञ के आचार्य रामानुज मौर्य और जितेन्द्र राजपूत ने यज्ञ कराया जिसमें सभी के स्वास्थ्य के लिए कामना करते हुए आहुतियां डाली गईं।
कार्यक्रम में मोहन गौर, माधव चेलानी, उत्तम राव आठनेरे, उदय सिंह राजपूत, रमेश जगदेव, ओमप्रकाश पटेल, गोविन्द दास गौर, रामलाल उमरिया, ओमप्रकाश यादव, अशोक सराठे, श्रीमती मंगला राजपूत, वंदना चेलानी, मंगला शर्मा, अनिता देवानी, रेखा, विनीता, कंचन, वमलेश मालवीय, एसके शर्मा, मोहनलाल मालवीय, अरविंद मौर्य आदि उपस्थित थे।











