---Advertisement---

जलभराव से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, जाटव मोहल्ले में 8 लाख की लागत से आकार ले रही नाली, नपाध्यक्ष ने परखी गुणवत्ता

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • सड़कों के सुधार और बेहतर ड्रेनेज पर विशेष जोर, नपा अध्यक्ष बोले- आने वाले चंद महीनों में दिखेगा बड़ा बदलाव

इटारसी। बरसाती पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या झेल रहे जाटव मोहल्ले के रहवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शहर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित जाटव मोहल्ले में झंडा चौक से कावेरी स्टेट कॉलोनी तक मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत लगभग 8 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर लंबी पक्की नाली का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने नपा की तकनीकी टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया।

गुणवत्ता और सटीक ‘फ्लो’ पर सख्त जोर

  • निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी और विभागीय इंजीनियर को कड़े निर्देश दिए।
  • नाली का फ्लो (बहाव का ढलान) बिल्कुल सटीक रखा जाए, ताकि भारी बारिश के दौरान भी पानी सड़कों पर रुकने के बजाय सुचारू रूप से निकल सके।
  • निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता की सामग्री के साथ पूरा किया जाए।
  • विभागीय इंजीनियर निर्माण स्थल की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

आने वाले चंद महीनों में बदलेगी शहर की सूरत

शहर के समग्र विकास का विजन साझा करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि वर्तमान में नगर पालिका का पूरा ध्यान नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर है। उन्होंने कहा, सड़कों का नियमित रखरखाव और नवीनीकरण, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था तथा शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतें प्राथमिकता पर हैं। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। लगातार जारी इन विकास कार्यों के चलते आने वाले चंद महीनों के भीतर इटारसी शहर में व्यापक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

नागरिकों ने जताया आभार

वर्षों पुरानी जलभराव की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान होते देख क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। जाटव मोहल्ले के नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड 12 के पार्षद एवं सभापति मनजीत कलोसिया, वार्ड 11 के पार्षद अमित विश्वास, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार यादव, नपा इंजीनियर सोनिका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.