---Advertisement---

सीबीएसई 12 वी में समेरिटंस की अंतरा प्रदेश में तृतीय, संभाग में प्रथम फोटो

By
Last updated:
Follow Us

नर्मदापुरम। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12 वी के परीक्षा परिणामों में समेरिटंस स्कूल की छात्रा अंतरा शुक्ला ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में तीसरा और संभाग में प्रथम स्थान बनाया। कक्षा 12वीं की छात्रा अंतरा शुक्ला ने परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अंतरा ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता पिता को दिया। स्कूल का इस वर्ष का कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा।

स्कूल में इस वर्ष कक्षा 12 वीं में कुल 167 बच्चे सम्मिलित हुए। इनमें से 4 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जबकि 15 बच्चों ने 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक अर्जित किए। 40 बच्चों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। ज्ञात रहे कि हाल ही में मप्र बोर्ड परीक्षा में समेरिटंस जुमेराती स्कूल की छात्राओं ने दोनों कक्षाओं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

– ये रहे टॉपर –

  • ह्यूमेनिटी – अंतरा शुक्ला – 98
  • कामर्स – मुस्कान टहलानी – 97
  • मैथ्स – प्रवेश साहू – 93.2
  • बायोलॉजी – खुशी पेठारी- 92
  • लक्ष्मी माथनकर – 92 कक्षा
  • 12वीं कुल विद्यार्थी – 167, मैथ्स – 57, बॉयोलॉजी- 23, कामर्स – 67, ह्यूमेनिटी- 20 परीक्षा परिणाम – 99 प्रतिशत

परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय के डॉयरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा और प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 100 में से 100 अंक किए प्राप्त अंतरा शुक्ला, शुभी लड्ढा, खुशी पेठारी, मुस्कान टहलानी, आकांक्षा सिंह और सपना सिंह ने म्यूजिक विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित किए।

हमारे विद्यालय में सत्र के प्रारंभ से ही योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य के साथ शिक्षण कार्य कराया जाता है। परीक्षा परिणामों की उत्कृष्टता का श्रेय शिक्षकों का योग्य मार्गदर्शन और विद्यार्थियों दोनों के परिश्रम जाता है।

डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा समेरिटंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स

10 वीं का परिणाम शत प्रतिशत

समेरिटंस स्कूल कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा राशि शर्मा और रिद्धिमा रायकवार 96 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान पर रही। इस वर्ष कक्षा दसवीं की परीक्षा में 140 बालक और 109 बालिकाओं सहित कुल 249 बच्चे शामिल हुए थे। इनमें से 178 प्रथम, 67 द्वितीय और 4 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से भी 3 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत, 14 विद्यार्थियों ने 90 से 95 प्रतिशत और 50 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। डॉ शर्मा ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय बच्चों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है।

कक्षा 10वीं कुल विद्यार्थी- 249, बालक- 140, बालिका- 109 परीक्षा परिणाम – शत प्रतिशत टॉपर – राशि शर्मा 96 रिद्धिमा रायकवार 96 आकृति जैन 95 मयंक साहू 93.2 वेदांश मालवीय 93.2 प्रतिशत

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.