इटारसी। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल की मासिक बैठक का आयोजन स्थानीय नेहरू पार्क में किया गया। बैठक के दौरान सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
हरियाली तीज पर सजेंगे प्रतियोगिता के रंग
आगामी तीज उत्सव को लेकर महिला महासभा द्वारा विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें हरियाली क्वीन जूनियर एवं सीनियर वर्ग, पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजन प्रतियोगिताएं प्रमुख आकर्षण होंगी। प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में हरियाली तीज का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी पूरे प्रदेश में विभिन्न आयोजनों के साथ तीज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
नेहरू पार्क में आयोजित इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल, अनीता गुप्ता, निरुपमा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, रीता अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, ऊर्जा अग्रवाल सहित कार्यकारिणी की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।











