---Advertisement---

अपना कल सुरक्षित करने के लिए आज लगायें एक पौधा

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • रोहित नागे
Rohit

भारत पर्वों, उत्सवों का देश है। यहां की संस्कृति इन्हीं से समृद्ध है और इन्हीं के कारण कभी देश बेहद खुशहाल रहा है। भारतीय पर्वों के पीछे प्रकृति से जुड़ाव होता है। कल 24 जुलाई को देश में हरियाली अमावस्या मनायी जाएगी। यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर मानव को प्रकृति से जोड़ता है, श्रावण मास में जब हर तरफ हरितिमा छायी होती है, ऐसे में हरियाली पर्व मनाते हैं। श्रद्धालु पीपल वृक्ष की पूजा के साथ भगवान शिव-माता पार्वती का पूजन करते हैं।

हरियाली अमावस्या पर पौधरोपण करके लोग प्रकृति की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लेते हैं। धार्मिक दृष्ट से माना जाता है कि इस दिन शिव-पार्वती की कथा सुनने से संकट दूर होते हैं। महिलाएं व्रत करती हैं, आपस में सुहाग सामग्री बांटती हैं, पीपल के नीचे दीपक जलाया जाता है। हरियाली अमावस्या का पर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। यह पर्व प्रकृति के महत्व को दर्शाता है और लोगों को पेड़ लगाने तथा पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

श्रावण मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह पर्व भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा लोकप्रिय है। इस दिन, लोग पौधरोपण करते हैं, वृक्षों की पूजा करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा करने से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और उन्हें शुभ फल प्राप्त होंगे। हरियाली अमावस्या का पर्व पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करता है। यह हमें याद दिलाता है कि मनुष्य और प्रकृति एक-दूसरे पर निर्भर हैं, और हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। वृक्षों के बिना, जीवन संभव नहीं है, वे हमें ऑक्सीजन, फल, छाया और औषधियां प्रदान करते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.