होशंगाबाद। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय (NMV College hoshnagabad) में आषाढ़ी अमावस्या से वृक्षारोपण की शुरुआत की गई। महाविद्यालय परिसर में आम, नीम, पीपल, गुलमोहर आदि उपयोगी और फलदार वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ओ.एन. चैबे ने कहा कि वृक्षारोपण हम सभी का कर्तव्य है। धरती में जीवन का अस्तित्व बचाना है तो अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षों का रोपण करना होगा। वृक्षों का संरक्षण हमारी संस्कृति का भी एक अहम हिस्सा है। डॉ. बी.सी. जोशी ने बताया कि प्रदूषण, महामारी और धरती के तापमान का नियंत्रण वृक्षारोपण से ही संभव है। डॉ हंसा व्यास ने पेड पौधों को पर्यावरण के संतुलन का आधार बताया। डॉ अंजना यादव ने बताया कि सिर्फ पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं अपितु इनकी देखरेख करना भी उतना ही महत्वपूर्ण कार्य है जो पूरी टीम के द्वारा किया जाता रहा है वृक्षारोपण महोत्सव में डॉ. आलोक मित्रा, डॉ. संजय चैधरी, डॉ. एन.आर. अडलक, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, आशा ठाकुर, डॉ. राजेश दीवान, डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. प्रीति उदयपुरे, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष, छात्र चंद्रकांत मेहरा, आशा मेहरा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
आषाढ़ी अमावस्या से की वृक्षारोपण की शुरुआत

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]



























