श्रीजी कृपा गौशाला में किया पौधरोपण, गौ ग्राम के लिए दिया योगदान

Post by: Rohit Nage

Updated on:

Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। आज श्रीजी कृपा गौशाला (Shriji Kripa Gaushala) न्यास कॉलोनी इटारसी (Nyas Colony Itarsi) में पंचवटी सुंदरकांड महिला मंडल (Panchavati Sunderkand Mahila Mandal) चामुंडा चौराहा गांधीनगर (Gandhinagar) इटारसी (Itarsi)की सदस्यों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर गायों के चारे के लिए 3700 रुपए गौ सेवा स्वरूप भेंट किए।

इस पुण्य कार्य में श्रीमती अनिता तिवारी, सीमा भदौरिया, पुष्पा मौर्या, हेमा गुप्ता, अंजलि नगाइच, सुधा वाजपेई, सुषमा यादव, अनिता राठौर, आरती मालवीय, उषा यादव, दीपा चौधरी, ममता नगाइच, गायत्री, रानी मनवारे आदि अनेक सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा वृक्ष लगाए जाने से होने वाले फायदे के बारे में सभी को अवगत कराया।

महिला मंडल ने आगामी समय में भी इसी प्रकार शहर इटारसी में पौधरोपण कर शहर को हरा-भरा करने में अपना योगदान प्रदान करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!