इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी (Bharatiya Janata Party Municipal Board Itarsi) द्वारा आज मनाई गई पित्र पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जयंती के अवसर पर पौधारोपण किया गया।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह (BJP Municipal Board President Joginder Singh) द्वारा बताया गया भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 7 जुलाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती तक विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान चलाया गया। आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल, मालवीय गंज एवं मुख्य बाजार सरोवर ( तालाब ) परिसर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के तत्पश्चात परिसर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं होशंगाबाद जिले के विधायक डॉ सीताशरण शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री, मुकेश चंद्र मैना, भाजपा वरिष्ठ नेता संदेश पुरोहित, दीपक, अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजा तिवारी, विश्वनाथ सिंगल ,भाजपा नेता जगदीश मालवीय, जिला आईटी सेल प्रभारी अभिषेक तिवारी, अशोक शर्मा, जसवीर छाबड़ा, भरत वर्मा, राकेश जाधव, पंकज चौरे, नीरज जैन, यज्ञदत्त गौर लालू, महामंत्री राहुल चौरे,भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, भाजपा उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा ,भाजपा नगर मंत्री ऋषभ दुबे , नगर कार्यालय मंत्री अजय अग्रवाल, कार्यालय सह, मंत्री रिक्की बलेचानी, भाजपा मीडिया प्रभारी सह, नरेंद्र राजपूत,आई टी,सेल प्रभारी सौरभ मेहरा, रंजीत चावला, राजा ओझा, संजय चौधरी नरेश मेघानी, संजय शर्मा ,मुकेश सोनी , पूरन मेशकर, राकेश मालवीय, मयूर मालवीय आकाश प्रजापति, गुड्डू सोनी, आशीष मालवीय, पारस तिवारी, शैलेश योना ,गुड्डू सोनी, सुधीर गुप्ता आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
पौधारोपण अभियान के अंतिम दिन विभिन्न पौधे रोपे

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










