---Advertisement---

जयस्तंभ के पास स्थित काम्पलेक्स का प्लास्टर गिरा, युवक घायल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। जयस्तंभ के पास स्थित पुराने काम्पलेक्स की छत का प्लास्टर गिरने से एक दुकानदार अतुल पिता मोतीसिंह सोलंकी चोटिल हो गया है। उसके सिर में 9 टांके आए हैं। इस तरह की यह पहली घटना नहीं है, पिछले वर्षों में भी मानसून के पीरियड में ऐसी घटनाएं हुई हैं।

इस काम्पलेक्स के स्थान पर नया काम्पलेक्स बनाने की योजना भी बनायी थी, लेकिन व्यापारियों और प्रशासन के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बनने से काम टलता गया। यहां के दुकानदारों का मानना है कि नगर पालिका को इस काम्पलेक्स की मरम्त करना चाहिए। हालांकि इस जर्जर काम्पलेक्स के स्थान पर नया काम्पलेक्स बने तभी समस्या का निदान हो सकता है। फिलहाल यहां दुकानदार अपनी जान जोखिम में डालकर उक्त परिसर में व्यवसाय कर रहे हैं। अतुल ने बताया कि उनको इस दुर्घटना में हाथ, पैर, पीठ, कंधे और सिर में चोट आयी है। उनके सिर में 9 टांके लगे हैं।

घायल युवक अतुल के भाई एडवोकेट सूरज सिंह सोलंकी ने कहा कि उनका भाई छत का टुकड़ा गिरने से घायल हुआ है। करीब चार वर्ष पूर्व भी मेरे आफिस की छत का टुकड़ा गिरा था, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे। तब विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, तत्कालीन एसडीएम और तत्कालीन सीएमओ ने आकर निरीक्षण किया था। विधायक ने नगर पालिका को निर्देश दिये थे कि इसे डिसमेंटल करके नया काम्पलेक्स बनाया जाए, लेकिन उस पर आज तक काम प्रारंभ नहीं किया गया है।

व्यापारियों का कहना है

एडवोकेट सूरज सिंह सोलंकी का आफिस भी इसी काम्पलेक्स में है। उनका कहना है कि नगर पालिका हमें अनुमति दे तो हम व्यापारी स्वयं दुकानों का निर्माण कर लेंगे, या फिर नगर पालिका दुकानें बनाकर दे, हम राशि देने को तैयार हैं, क्योंकि वर्षों पूर्व यह काम्पलेक्स जर्जर घोषित किया जा चुका है, बावजूद इसके नगर पालिका की ओर से इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

इनका कहना है…

कल सुबह 11 बजे विधायक जी के साथ हम वहां पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और कल ही इस विषय में व्यापारियों से फाइनल निर्णय किया जाएगा। दुकानें जर्जर हैं, उनको तोडऩा आवश्यक हो गया है।

पंकज चौरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.