इटारसी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग केसला द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पथरोटा में व्हालीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 में से 30 मई तक किया। शिविर में लगभग 40 खिलाडिय़ों ने प्रशिक्षण लिया। पूरे एक माह प्रतिदिन शिविर में व्हालीबॉल खेल के कौशल बालकों ने सीखे। 30 दिवसीय इस शिविर का व्हालीबॉल प्रतियोगिता एवं चयन प्रक्रिया के साथ समापन हुआ।

इस अवसर पर खेल समन्वयक आरती शर्मा ने खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इस एक माह खेल के कौशल सीखने के पश्चात आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य निर्माण करें एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। शिविर का समापन औपचारिक है, अपना अभ्यास निरंतर रखें। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी देवाशीष पांडे उपस्थित रहे।











