---Advertisement---

आर्चरी नोडल खेल विद्यालय की खिलाडिय़ों ने 6 गोल्ड सहित 23 पदक जीते, सांसद ने दिए 1.5 लाख रुपए

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। आर्चरी नोडल खेल विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी की खिलाडिय़ों ने 69 वीं राज्य स्तरीय आर्चरी एवं फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नर्मदापुरम संभाग का नाम रोशन किया है। शुजालपुर में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में संभाग के खिलाडिय़ों ने कुल 23 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पदक तालिका में दबदबा

खिलाडिय़ों ने 6 गोल्ड, 12 सिल्वर और 5 कांस्य पदक सहित कुल 23 पदक जीते हैं। पदक प्राप्त करने वाली सभी खिलाड़ी आर्चरी नोडल खेल विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी की हैं।

आशु ने जीता स्वर्ण, प्रेरणा ने कांस्य

आशु जायसवाल ने 30 मीटर की दूरी पर तीर चलाकर स्वर्ण पदक जीता और इंडियन राउंड की ओवरऑल खिलाडिय़ों में भी स्वर्ण पदक का क्रम जारी रखा। प्रेरणा मालवीय ने 30 मीटर की दूरी पर कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश की श्रेष्ठ खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया। प्रेरणा ने प्रतियोगिता की शुरुआत पहले दिन इंडियन राउंड 19 वर्ष बालिका वर्ग में 40 मीटर की दूरी पर सिल्वर मेडल जीतकर की थी।

टीम स्पर्धा और राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व

मध्य प्रदेश इंडियन राउंड टीम ने निकिता, देवीका, आशु और प्रेरणा के शानदार प्रदर्शन से सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। कंपाउंड राउंड में रिया, राधिका, गौरी और गीतांजलि ने टीम के लिए सिल्वर मेडल जीता।

उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल के बेस्ट ऑफ फोर खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स मणिपुर में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सांसद द्वारा डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत

सांसद लोकसभा दर्शन सिंह चौधरी ने खिलाडिय़ों की लगन और खेल के प्रति जुनून को देखकर उन्हें आर्चरी खेल सामग्री के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।

बधाई देने वालों का तांता

खिलाडिय़ों की इस शानदार विजय पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम डॉ. मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रहलादी, उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश तीरंदाजी संघ अरुण शर्मा, प्राचार्य शासकीय कन्या उ.मा.वि. पुरानी इटारसी सपना गिरधारी, जिला खेल अधिकारी वंदना रघुवंशी, क्रीड़ा अधिकारी गजेंद्र सिराजिया, और अश्वनी मालवी जनरल मैनेजर नर्मदापुरम संभाग, बख्तावर खान, अर्पण दुबे, अरविंद शर्मा, कविता सिंह, उमेश, संतोष, कलीराम, मुकेश गोस्वामी, राजेंद्र नामदेव एवं समस्त शासकीय/अशासकीय खेल शिक्षकों ने भी खिलाडिय़ों को बधाई दी है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.