---Advertisement---

फुटबॉल ट्रायल में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम, ‘द डायमंड रॉक अकादमी’ ने किया चयन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और फाइटर फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर में स्थानीय खिलाडिय़ों को बड़ी सफलता मिली है। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल प्रशाल खेड़ा में आयोजित दो दिवसीय विशेष ट्रायल में संभाग के करीब 90 खिलाडिय़ों ने अपना कौशल दिखाया।

बालाघाट की प्रसिद्ध ‘द डायमंड रॉक अकादमी’ ने 9 और 10 मई को आयोजित ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 10 से 15 प्रतिभावान बच्चों का चयन किया गया है। फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल और कोच भागवत सिंह राजपूत ने बताया कि शिविर के माध्यम से खिलाडिय़ों को पेशेवर मंच प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कोच भागवत सिंह राजपूत, यशवंत पांडव, संदीप चक्रवर्ती, कमल ठाकुर, हसमुख, फरीद खान, कृष्णा साहू, सोनू भदौरिया, श्याम सिंह, नीरज यादव और गोलू दबंग विशेष रूप से उपस्थित रहे और चयनित खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Related News

error: Content is protected !!