सिवनी मालवा। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर के वार्ड -10 स्थित नमो प्रधानमंत्री आवास परिसर (मल्टी) में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों ने पौधे रोपकर उनके संरक्षण की शपथ ली।
पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाना हमारी जिम्मेदारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अब तक 3 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं और कुल 10 हजार पौधे लगाने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक सहेजना और उसकी नियमित देखभाल करना सबसे जरूरी है। नमो परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए यहां लगाए गए पौधों की सुरक्षा का जिम्मा वार्डवासियों को सौंपा गया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंदकिशोर व्यास, विनीत राठी, राजू राठौर, अरुण कश्यप, केके यदुवंशी, रामशंकर शर्मा, रामशंकर दुबे, नीरज यादव, सुधीर मालवीय, तापस जोशी, अमरदीप चौबे, ईश्वर जमीदार, शिव राठौर, किरण राठौर, कमलेश लोवंशी, दीपक बातव, खेमचंद चौकसे और अशोक राठौर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।











