इटारसी। भारतीय युवा कांग्रेस के 66 वें स्थापना दिवस पर रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ देश में संविधान, लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी ने कहा कि आज देश में विपक्ष और जनप्रतिनिधियों पर दबाव का माहौल है, लेकिन यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता सत्ता से डरने वाला नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जनता के मुद्दों पर बेबाक सवाल पूछने की बात कही।
कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के विचारों पर चलने और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने की अपील की गई। इस अवसर पर पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, जिला महासचिव मोहम्मद कादिर ‘लक्की’ सहित सागर सेन, नईम परवेज, शेर खान और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में शामिल हुए।










