इटारसी। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने आज इटारसी के सांवरिया कंज्यूमर लिमिटेड (Sanwaria Consumer Limited) की करीब दस संपत्ति को प्रतीकात्मक (Symbolic) तौर पर अपने अधिकार में ले लिया है। संस्था पर भोपाल की 9 बैंकों का 918,48, 65, 380.50 रुपए का लोन बकाया है। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) , आंध्रा बैंक (Andhra Bank) , बैंक आफ बड़ौदा (Bank of Baroda), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India), केनरा बैंक (Canara Bank) , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India), ओरियंटल बैंक आफ कामर्स(Oriental Bank of Commerce), स्टेट बैंक आफ इंडिया (State Bank of India), आईडीबीआई बैंक लिमिटेड (IDBI Bank Limited) की टीम को पंजाब नेशनल बैंक लीड कर रहा है।
आज पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर सुधीर कुमार साहू (Chief Manager Sudhir Kumar Sahu) अन्य अधिकारियों और अधिवक्ता अनिल राजपूत (Advocate Anil Rajput) के साथ इटारसी पहुंचे और यहां संस्था की संपत्ति को आधिपत्य में लेने की कार्रवाई प्रारंभ की। आज यह सिम्बोलिक पजेशन लिया गया है, इनमें मकान, प्लाट आदि शामिल हैं। रिकव्हरी के लिए सपोर्टिंग एजेंसी समर्थ इंटरप्राइजेस के मैनेजर वरुण तिवारी (Manager Varun Tiwari) ने बताया कि बैंक इन संपत्तियों की नीलामी करा सकता है।
लोन अदा न करने पर सांवरिया की कुछ संपत्ति पीएनबी ने आधिपत्य में


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









