इटारसी। शहर के चिरपरिचित अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि राजेन्द्र मालवीय ‘आलसी’ मुंबई में आयोजित होने वाले देश के प्रतिष्ठित हास्य काव्योत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे।
मीरा-भाईंदर नागरिक संस्था द्वारा स्व. डॉ. श्याम ज्वालामुखी की स्मृति में आयोजित इस 37वें वार्षिकोत्सव में देशभर के प्रमुख हास्य-व्यंग्य कवि और स्टैंडअप कॉमेडियन शिरकत कर रहे हैं।
अपनी अनूठी शैली, हाजिरजवाबी और तीखे व्यंग्य के लिए प्रसिद्ध ‘आलसी’ ने पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुतियों से अमिट छाप छोड़ी है। मुंबई के इस भव्य मंच पर उनके आमंत्रण को नगरवासियों ने इटारसी के लिए गौरव का क्षण बताया है। इस उपलब्धि पर स्थानीय साहित्यकारों और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।










