---Advertisement---

कारगिल विजय दिवस पर एमजीएम में विद्यार्थियों का कविता पाठ और परिचर्चा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार 26 जुलाई 2025 को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर कारगिल युद्ध के नायकों की बहादुरी और वीरता को स्मरण करते हुए 26वां कारगिल विजय दिवस पर परिचर्चा एवं डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय छात्रा प्रदीप कौर, आरती पांडे, हिमांशी यादव द्वारा शहीदों को याद करते हुए कारगिल विजय की घटनाओं से रूबरू कराया। छात्र गौरव इंगले द्वारा कारगिल विजय से संबंधित कविता पाठ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने कहा कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग तीन महीने तक चले युद्ध के बाद विजय की घोषणा करते हुए ऑपरेशन विजय की सफल परिणति की घोषणा की।

उस कठिन परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर अपने अदम्य साहस का परिचय देकर मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। यह दिन हमारे जवानों के असाधारण पराक्रम, साहस और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। राष्ट्र के लिए उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने अंत में कविता

ऊँची है चोटी, जंगी है राहें,
फहराया तिरंगा, वीर जवानों की बाहें।
हिमगिरी की चोटियों पर, बलिदान का निशान,
विजय पताका फहराई, भारत माँ का अभिमान।
दुश्मन था घात लगाए, ऊँची थी दीवारें,
फिर भी ना डरे, ना झुके, वीर जवान हमारे।
खून से सींची, धरती माँ की, ये वीरगाथा,
कारगिल की ऊंचाइयों पर, लहराई विजय पताका।

के माध्यम से देश के सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो ओपी शर्मा, प्रो अरविंद शर्मा, प्रो रश्मि तिवारी एवं डॉ राजेश कुमार हरियाले द्वारा अपने वक्तव्य में शहीदों को शब्द सुमन अर्पित किए। परिचर्चा के उपरांत डॉ दिनेश ने कारगिल विजय दिवस पर आधारित डॉक्युमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ मनीष कुमार चौरे ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.