---Advertisement---

पुलिस ने दी समझाईश, परिवार की खुशहाली के लिए न करें नशा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नशा नहीं है, नाश है, परिवार का सत्यानाश है। इन स्लोगन को लेकर आज सिटी पुलिस कृषि उपज मंडी परिसर में हम्मालों, तुलावटियों, किसानों के बीच पहुंची। यहां सभी को नशे से दूरी, है जरूरी अभियान के अंतर्गत समझाईश देकर नशा न करने का संकल्प दिलाया। एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा, टीआई गौरव बुंदेला, मंडी के प्रभारी सचिव रामनाथ इवने के साथ मंडी का स्टाफ, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल, व्यापारी हिमांशु बाबू अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि नशा न सिर्फ परिवार नष्ट करता है, बल्कि यह अपराध की ओर ले जाता है, इससे दुर्घटनाएं होती हैं, घर में कलह होती है और आपकी मेहनत से कमाये धन की बर्बादी होती है। यह धन जो आपके परिजनों के चेहरों पर खुशी बिखेर सकता है, वह नशे के माध्यम से परिवार को दुख पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत से कमाया पैसा अपने परिवार की खुशी के लिए खर्च करें और नशे की लत से दूर रहें।

टीआई गौरव बुंदेला ने कहा कि नशा करके आदमी अपना परिवार खराब करता है, झगड़ा होता है, मारपीट होती है और फिर हमारे पास शिकायत आती है, हम अपराध दर्ज करते हैं। पुलिस अनुरोध करती है कि आप ऐसी अप्रिय स्थिति से बचें और नशे को न कहें। अपने परिवार के विषय में सोचें, स्वयं नशे से बचें और दूसरों को भी इससे दूर रहने की समझाईश दें। मंडी में नशा करने की शिकायतें हमारे पास आती हैं, हम पुलिस भेजते हैं, आपकी कर्मस्थली है इसे दूषित न करें।

मंडी में विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल ने भी समझाईश दी कि सबसे पहले परिवार है, फिर आगे की चीजें हैं। परिवार के विषय में सोचें और नशे से दूरियां बनाकर खुशहाल रहें। व्यापारी हिमांशु बाबू अग्रवाल ने कहा कि पुलिस का यह अभियान जागरुकता के लिए बहुत अच्छा है, इसके नतीजे भी अच्छे मिलेंगे। उन्होंने वहां मौजूद प्रत्येक कर्मी को नशा न करने का संकल्प लेने की समझाईश दी। संचालन देवेन्द्र पटेल ने और आभार प्रदर्शन गौतम रघुवंशी ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.