नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साईंकृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम पुलिस द्वारा ‘सेफ क्लिक 2.0’, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति अभियान के तहत नर्मदा वैली विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डीएसपी (यातायात) संतोष मिश्रा ने विद्यार्थियों को बताया कि भारत में हर 2.85 सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की जान जाती है। उन्होंने नाबालिगों से वाहन न चलाने तथा परिजनों को हेलमेट-सीटबेल्ट के लिए प्रेरित करने की अपील की। इसके साथ ही ‘गोल्डन आवर’ और सीपीआर के महत्व को भी समझाया।
स्कूल बसों के लिए निर्देश
स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों को सुप्रीम कोर्ट के नियमों के तहत बसों में इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड बॉक्स, सुरक्षा जाली और महिला सहायक अनिवार्य रूप से रखने के कड़े निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य इमरान खान, संचालक मनीष अग्रवाल, यातायात पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।











