पुलिस ने महज 8 घंटे में पकड़ लिया मर्डर के आरोपी को

इटारसी। पुलिस ने नगर पालिका बीओटी काम्पलेक्स के पास हुई हत्या के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का दावा किया था, किन्तु उसे महज 8 घंटे में ही पकड़ लिया था। रात में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने मारपीट क्यों की, अभी पुलिस ने इसकी जानकारी नहीं दी है।
बस स्टैंड से सटे नगर पालिका के बीओटी काम्पलेक्स के पास उत्तरप्रदेश के ग्राम गही, पोस्ट रकहट थाना गगहा जिला गोरखपुर निवासी महेन्द्र पिता हरहंगी प्रजापति की हत्या सिर में गंभीर चोट से कर दी गई थी। पुलिस को कुछ सुराग मिले थे, अत: चौबीस घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया था। मामले में दिलीप धाबे उर्फ मूंगी निवासी पीपल मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई रामस्नेह चौहान का कहना है कि अभी हत्या की वजह क्लीयर नहीं है, आज वे पूछताछ में जानकारी ले लेंगे। कुल मिलाकर हत्या जैसे संगीन मामले के आरोपी को पुलिस ने जल्द गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी रेलवे स्टेशन के आसपास घूमता रहता है।