इटारसी। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात में एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी सौरभ पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन रोड पर नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग की।
अभियान के दौरान मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस बल को देखकर हड़बड़ाए संदिग्ध प्रतीत होने वाले युवकों को रोककर उनकी जेबों और वाहनों की तलाशी ली गई। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखने और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर लगाम लगाने के लिए इस तरह के औचक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।











