इटारसी। शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अवैध हाथ भट्टी की शराब रखने और बेचने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा है। इनमें मेहरागांव के माली मोहल्ला निवासी श्याम कुचबंदिया, न्यास कॉलोनी झुग्गी झोपड़ी निवासी सोनू कुचबंदिया और गरीबी लाइन निवासी कुणाल कुचबंदिया शामिल हैं। कुणाल को पुलिस ने सीपीई बाजार के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध शराब जब्त की है।
वहीं एक अन्य कार्रवाई में, पुरानी इटारसी के शिवाजी नगर में मंदिर के पास से राजेंद्र मराठा उर्फ बंडा को सट्टे की पर्ची काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, पेन और कुछ नकदी जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











