नर्मदापुरम। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने बुधवार, 10 जून 2026 को एक आदेश जारी कर जिले के 12 निरीक्षक और उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नए थानों और इकाइयों में पदस्थ किया है।
इस फेरबदल के तहत इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर, केसला और कोतवाली नर्मदापुरम सहित कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों की कमान बदली गई है। जारी आदेश के अनुसार, इटारसी थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत कार्यवाहक निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला को अब कोतवाली नर्मदापुरम का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि नर्मदापुरम देहात थाने की कमान संभाल रहे कार्यवाहक निरीक्षक सौरभ पाण्डे अब इटारसी थाने के नए प्रभारी होंगे। इसी तरह, पिपरिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी को अब सोहागपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और सोहागपुर थाना प्रभारी राहुल रायकवार को केसला थाने का प्रभारी बनाया गया है। केसला थाना प्रभारी मदनलाल पंवार अब स्टेशन रोड पिपरिया के थाना प्रभारी होंगे, जबकि वर्तमान में स्टेशन रोड पिपरिया के प्रभारी आदित्य सेन को पिपरिया थाने का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कोतवाली नर्मदापुरम की कमान संभाल रही कार्यवाहक निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर को माखननगर थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, महिला सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत रक्षित केंद्र नर्मदापुरम से कार्यवाहक निरीक्षक राखी मौर्य को महिला थाना नर्मदापुरम का प्रभारी और कार्यवाहक निरीक्षक सुरेखा निमोदा को पचमढ़ी थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह को वापस रक्षित केंद्र नर्मदापुरम भेजा गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक उषा मरावी (रीडर पु.अ.) को थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम नियुक्त किया गया है।
उप-निरीक्षक स्तर पर, माखननगर थाने के अंतर्गत बागरा तवा पुलिस चौकी के प्रभारी आकाशदीप पचाया को रक्षित केंद्र नर्मदापुरम भेजकर साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक नर्मदापुरम क्षेत्र सहित सभी संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों और शाखा प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। आदेश में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना वाली जगह पर आमद दें और अपनी रवानगी व आमद की सूचना से जिला मुख्यालय को अनिवार्य रूप से अवगत कराएं।
थाना स्टॉफ भी बदला
नर्मदापुरम पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किए गए इस आदेश में आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) और उपनिरीक्षक (उनि) स्तर के 27 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई नियुक्तियों पर भेजा गया है।इस फेरबदल में इटारसी, पिपरिया, माखननगर और नर्मदापुरम शहर के कई थानों के स्टाफ में बदलाव किया गया है।
इटारसी और आस-पास के थानों में हुए मुख्य बदलाव: थाना इटारसी, माखननगर थाने से आरक्षक 974 आयुष चौबे और सेमरी हरचंद पुलिस चौकी से कावा सउनि मकसूद खान को इटारसी थाने भेजा गया है। वहीं, इटारसी थाने में पदस्थ सउनि सुरेन्द्र मालवीय को थाना कोतवाली नर्मदापुरम और सउनि रामराव उइके को थाना देहात नर्मदापुरम ट्रांसफर किया गया है।
थाना पथरोटा: कोतवाली नर्मदापुरम से कावा प्र०आर० 582 अजय कुमार दीक्षित को थाना पथरोटा भेजा गया है, जबकि पथरोटा थाने से कावा प्र०आर० 190 लीलाधर मौर्य को रक्षित केन्द्र नर्मदापुरम भेजा गया है।
थाना केसला: रक्षित केन्द्र नर्मदापुरम से आरक्षक 1019 शिवम मर्सकोले को केसला थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि केसला से कावा प्र०आर० 272 युयुत्स यादव को डोलरिया थाना भेजा गया है।
अन्य प्रमुख तबादले: पिपरिया व सोहागपुर क्षेत्र: सोहागपुर थाने से आरक्षक 737 रामकृष्ण राठौर को स्टेशन रोड पिपरिया भेजा गया है। पिपरिया थाने से उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाह को सोहागपुर और कावा प्र०आर० 243 प्रकाश चंद्र जाटव को माखननगर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा, स्टेशन रोड पिपरिया से कावा प्र०आर० 407 सैयद साजिद अली को शोभापुर चौकी (सोहागपुर) भेजा गया है।
माखननगर व सेमरी हरचंद: माखननगर थाने से आरक्षक 635 अखिलेश भिलाला और सउनि दिनेश चंद्र पाल को सेमरी हरचंद चौकी (सोहागपुर) पदस्थ किया गया है। वहीं पिपरिया स्टेशन रोड से कावा प्र०आर० 594 रोहित भारती माखननगर भेजे गए हैं।
नर्मदापुरम शहर (कोतवाली, देहात व महिला थाना): कोतवाली से आरक्षक 717 रवि कुशवाह को देहात थाना और महिला थाने से आरक्षक 785 कन्हाय कुमार को कोतवाली भेजा गया है। देहात थाने से आरक्षक 793 सचिन वर्मा महिला थाने और कावा प्र०आर० 777 मनोज निमोदा कोतवाली भेजे गए हैं। महिला थाने से कावा प्र०आर० 164 प्रभा मालवीय और कावा प्र०आर० 572 दीपक मीना को देहात थाने की जिम्मेदारी दी गई है।पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर आमद (जॉइनिंग) दर्ज कराने और रवानगी की सूचना जिला मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।











