इटारसी। AISF के छात्र-छात्राओं से मिलने डिटेंशन सेंटर (होटल द पार्क) पहुंचे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी और जिला महासचिव मोहम्मद कादिर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
युवा कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने बल प्रयोग कर गुफरान अंसारी के साथ धक्का-मुक्की की और जबरन पुलिस वाहन में बैठा लिया। करीब डेढ़ घंटे तक अलग-अलग घुमाने के बाद उन्हें सिटी थाने से रिहा कर दिया गया।हिरासत में लिए जाने के दौरान दोनों नेताओं ने जमकर नारेबाजी की।
रिहाई के बाद गुफरान अंसारी ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार है। इसे दबाने की कोशिशों का हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, पुलिस के किसी भी दबाव या दमन से डरने वाले नहीं हैं। छात्रों के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।











