---Advertisement---

पुलिस को मिली सफलता, तिलक मार्केट से चोरी का प्रयास करने वाले यूपी के चोर को पकड़ा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सिटी पुलिस (City Police) ने रात्रि गश्त के दौरान तिलक मार्केट (Tilak Market) में चोरी का प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के एक चोर को पकड़ा है। चोर मोहित (Mohit) पिता नंदकिशोर मेहरा (Nandkishore Mehra) उम्र 35 वर्ष निवासी वृंदावन गार्डन (Vrindavan Garden) के पास न्यास कालोनी (Nyas Colony) की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहा था। फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफधारा 303(2), 62 बीएनएस का कायम कर विवेचना की गई।

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुन्देला (Gaurav Singh Bundela) ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह (Dr. Gurkaran Singh) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र (Ashutosh Mishra) तथा एसडीओपी इटारसी महेंद्र सिंह चौहान (Mahendra Singh Chauhan) के मार्गदर्शन में टीम बनाकर कस्बा में मुखबिर को माध्यम बनाकर सर्चिग प्रारंभ की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुदामा पिता बसंत निबोले उम्र 19 वर्ष निवासी मिर्जापुर (हथेड़ा) थाना खलिया, जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश को बस स्टेंड इटारसी के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़कर गहन पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार करते हुए उक्त चोरी के प्रयास की घटना स्वीकार किया।

उसने बताया कि वह रात में चोरी करने के उद्देश्य से उक्त दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर ही रहा था, तभी पुलिस का सायरन सुनकर दुकान से निकल भागा, यह भी स्वीकार किया कि यदि पुलिस नहीं आती तो वह मार्केट में कुछ और दुकान में चोरी कर फरार हो जाता। आरोपी से घटना में ताला तोडऩे के लिए उपयोग में लाई गई हथोड़ी, पेंचकस और कैंची तथा दरांती आदि सामग्री जब्त की है। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उपनिरीक्षक राधेश्याम पवार, प्रधान आरक्षक अशोक चौहान, भूपेश, आरक्षक जितेन्द्र नरवरे, गजेन्द्र डडोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.