इटारसी। थाना केसला क्षेत्र के ग्राम पिपरिया खुर्द में दो महिलाओं के बीच हुआ आपसी विवाद थाने तक पहुंच गया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने परस्पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला को गालियां दीं और दांत से काटा
पहले मामले में फरियादी रवीना देवाडिय़ा पति बृजेश देवाडिय़ा, उम्र 27 वर्ष निवासी पिपरिया खुर्द ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी कला देवाडिय़ा पति आदेश देवाडिय़ा ने उसे गालियां दीं और विवाद करते हुए उन्हें दांत से काटकर चोट पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी कला देवाडिय़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं दूसरे मामले में फरियादी कला देवाडिय़ा पति आदेश देवाडिय़ा, उम्र 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रवीना देवाडिय़ा ने उन्हें गालियां दीं, हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रवीना देवाडिय़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।









