इटारसी। पुलिस अधीक्षक के आदेशों और साइबर सेल की मदद से, थाना इटारसी पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने वर्ष 2023 से 2025 के दौरान गुम हुए कुल सात मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1,29,000 रुपए है। इन सभी मोबाइलों को आज उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया।
बरामदगी का विवरण
साइबर टीम की तकनीकी मदद से ढूंढे गए इन मोबाइलों में विभिन्न कंपनियों के हैंडसेट शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 17,000 रुपए कीमत का एक वनप्लस मोबाइल अर्जुन सोलंकी (सनावद) को, 22,000 कीमत का दूसरा वनप्लस मोबाइल रवीश चंद्र यादव आर्डनेंस फैक्ट्री, इटारसी को, 18,000 रुपए कीमत का एक वीवो मोबाइल राजेश सर बुद्ध भोपाल को, 16,000 रुपए कीमत का एक रेडमी मोबाइल अश्वनी कुमार वर्मा पथरोटा को, 30,000 कीमत का एक रियलमी मोबाइल ज्ञानेश्वर बासे ग्वालियर को, 15,000 कीमत का एक अन्य रियलमी मोबाइल मुनेंद्र कुमार खंडवा को सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त, 11,000 रुपए कीमत का एक पोको कंपनी का मोबाइल जीआरपी इटारसी को दिया गया, जो जीआरपी इटारसी के अपराध में जब्त था। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक उपेंद्र दुबे, आरक्षक महेंद्र गुर्जर, अंकित और राजकुमार झपाटे की सक्रिय भूमिका रही।








