इटारसी। पथरौटा थाना क्षेत्र में सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी गौरव पिता मुकेश राय 22 वर्ष निवासी बिहारी कालोनी को छत्रपाल ढाबा के सामने चाय की दुकान से सट्टा लिखते गिरफ्तार किया है।
ग्राम कुबड़ाखेड़ी में शिव कुमार पिता रजनीकांत पाठक 34 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास पांडुखेड़ी को भी सट्टा लिखते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी और सट्टा उपकरण जब्त किए हैं।









