इटारसी। पुलिस ने शहर में तेज आवाज से साउंड सिस्टम बजा रहे ट्रैक्टर पर कार्रवाई की। थाने की टीम ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ चालान बनाया और वहां लगे साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया।
पुलिस की इस सख्ती से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कदम से अनावश्यक शोर गुल पर प्रभावी रोक लगेगी और आम जनता को राहत मिलेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक या सामाजिक आयोजनों में निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक साउंड सिस्टम का उपयोग न करें।




























