---Advertisement---

17 किलो पॉलिथिन (Polythene) जब्त, जुर्माना

By
On:
Follow Us

मीट-मछली विक्रेताओं को दिये नोटिस

इटारसी। नगर पालिका (Nagar Palika, Itarsi) के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथिन के खिलाफ अभियान चलाकर 17 किलो पॉलिथिन जब्त की हैं।राजस्व निरीक्षक बीएल सिंघावने (Revenue Inspector BL Singhwane) ने बताया कि पॉलिथिन (Polythene) का बड़ी मात्रा में उपयोग होने की जानकारी मिल रही थी। इसी तारतम्य में सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरी पटले (Hemeshwari Patle, CMO, Itarsi) के निर्देश पर बाजार क्षेत्र में कर्मचारियों को साथ लेकर कार्रवाई की गई है। 17 किलो पॉलिथिन जब्त करके 12 सौ रुपए का जुर्माना वसूला है।

Noticenp
मीट-मछली विक्रेताओं को दिये नोटिस
नगर पालिका ने शहर के मीट और मछली विक्रेताओं को गंदगी फैलाने पर नोटिस जारी किये हैं। कुछ दिन पूर्व ही नगर पालिका ने मटन और मछली मार्केट में अत्यधिक गंदगी होने पर युद्ध स्तर पर सफाई करायी थी। लेकिन, यहां मीट और मछली विके्रताओं ने फिर कचरा डालकर गंदगी कर दी है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Hemeshwari Patle CMO, Itarsi) के मार्गदर्शन में सफाई अमला शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए हर उन जगहों को लक्ष्य बनाकर काम कर रहा है, जहां अत्यधिक कचरा निकलता है और लोग समझाईश के बावजूद गंदगी फैक रहे हैं। इसी तारतम्य मंा कुछ दिन पूर्व मीट और मछली बाजार में दुकानदारों को कचरा न करने के लिए समझाईश दी थी। अब करीब एक दर्जन नोटिस वितरित किये गये हैं। यदि अब भी इन लोगों ने कचरा डालना बंद नहीं किया तो नगर पालिका इनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.