इटारसी। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम और बैतूल जिला सहित कुछ अन्य जिलों में भी अगले चौबीस घंटे में बारिश होने की संभावना है। बैतूल में 28 एवं 29 तथा नर्मदापुरम में आज 28 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और नर्मदापुरम जिलों में 28 अप्रैल को तथा बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में 28 एवं 28 अप्रैल को बारिश होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।









