इटारसी। भारतीय मजदूर संघ के अनुषांगिक संगठनों ने आज मुख्य डाकघर इटारसी में भारत सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के साथ ही आठवे वेतनमान की मांग लेकर नारेबाजी की।
आज इटारसी मुख्य डाकघर में BMS के अनुषांगिक संगठन BPEA/BPEF के अखिल भारतीय आव्हान पर समस्त कर्मचारियों ने भारत सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर एवं आठवें वेतन आयोग के अविलंब गठन व उसकी स्पष्टता को लेकर सरकार द्वारा कुछ भी नहीं किये जाने को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।











