---Advertisement---

एमजीएम कॉलेज में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में आज सभागार में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम प्राणी शास्त्र विभाग ने किया जिसमें विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं वन्य जीव संरक्षण पर आधारित चलचित्र को दिखाया गया। कार्यक्रम में अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने अपने वक्तव्य में वन्य जीवों का संरक्षण को आज के बदलते परिवेश में महत्वपूर्ण बताया एवं अपने घर से ही संरक्षण की पहल करने को प्रेरित किया। जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान जैसे मृदा अपरदन परतंत्र असंतुलन एवं प्रदूषित होते वातावरण के लिए पौधरोपण की आवश्यकता को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही साथ अपने आप को सदैव प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम पर जोर दिया।

तमिलनाडु के कद बुद्ध रिजर्व में सीरेंडर लॉरेंस नामक जंतु के महत्व एवं इसको विलुप्ता से बचाने हो रहे प्रयास के विषय में जानकारी दी। प्राणीशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ सुसन मनोहर ने अपने उद्बोधन में वन्य जीव संरक्षण के महत्व एवं भारत की भौगोलिक वितरण के आधार पर वन्यजीवों और उनके आवास के मध्य संबंध की विषय में एवं जैव विविधता के महत्व को बताया। प्राणी शास्त्र विभाग की वरिष्ठ सह प्राध्यापक डॉ अर्चना शर्मा ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों की संरक्षण के लिए किया जा रहे प्रयासों के विषय में जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अरविंद शर्मा, डॉ रश्मि तिवारी, डॉ विनोद कृष्णा, डॉ. कुजूर, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ बस्सा सतनारायण, मीरा यादव एवं समस्त अतिथि विद्वानों की उपस्थिति रही। संचालन प्राणी शास्त्र विभाग की एमएससी अंतिम वर्ष की छात्रा चेतना पटेल ने किया। तकनीकी सहयोग कार्तिक पटेल एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सौरभ पगारे ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.