---Advertisement---

भारतीय रेल में पहली बार सृजित हुए टावर बैगन लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर काउंसलर के पद

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के प्रयासों से भोपाल मंडल के रनिंग कैडर को बड़ी सौगात मिली है। सुरक्षित रेल संचालन और कर्मचारियों की कार्य-दशा सुधारने के लिए मंडल में कई पदों में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। बड़ी बात यह है कि भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार टावर बैगन लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर काउंसलर के पदों का सृजन किया गया है।
इन प्रमुख पदों पर मिली स्वीकृति
टावर बैगन लोको पायलट 36 पद, ट्रेन मैनेजर काउंसलर 16 पद, लोको पायलट गुड्स 124, मेल 39, पैसेंजर 3, वरिष्ठ सहायक एवं सहायक लोको पायलट 226 पद 181+45, ट्रेन मैनेजर मेल 86, सीनियर व जूनियर गुड्स 58, पैसेंजर 3, मुख्य लोको निरीक्षक 08 पद और लोको पायलट शंटर 08 पद स्वीकृत हुए।
पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा, सचिव कमलेश परिहार, सहायक महामंत्री मनोहर शहजादपुरी और मुख्यालय कार्यकारी अध्यक्ष बीएल मिश्रा ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया है। मंडल संगठक प्रीतम तिवारी ने बताया कि इन नए पदों से रनिंग लाइन के कर्मचारियों पर काम का दबाव घटेगा, उनके कार्य-जीवन संतुलन (ड्यूटी रोस्टर) में सुधार आएगा और सुरक्षित रेल संचालन को भी मजबूती मिलेगी।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.