इटारसी। शहर के न्यास उपकेंद्र से संचालित 11 केवी बैंक कॉलोनी फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार, 10 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इटारसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इस कटौती से बैंक कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, जाटव मोहल्ला, रॉयल स्टेट, साईं फॉच्र्यून सिटी, एलकेजी मॉल, प्रतापपुरा, गणेश नगर, महर्षि नगर, तिरुपति नगर, हरसंगत कॉलोनी, अजय वचन कॉलोनी और बागेश्वरी स्कूल के आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा। विद्युत कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य की अधिकता के अनुसार समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी कार्य समय रहते निपटा लें।










