इटारसी। बूढ़ी माता सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले मालवीय गंज फीडर पर कल, यानी गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस वजह से इस फीडर से जुड़े संपूर्ण मालवीय गंज क्षेत्र में विद्युत प्रदाय (बिजली सप्लाई) बाधित रहेगी।
बिजली कंपनी के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक 3 घंटे संपूर्ण मालवीयगंज क्षेत्र प्रभावित रहेगा। विभाग के अनुसार आवश्यकता और कार्य की स्थिति के अनुसार समय में आंशिक परिवर्तन किया जा सकता है।











