इटारसी | कल रविवार, 09 अगस्त 2026 को आवश्यक रखरखाव (मेंटनेंस) कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विभागीय सूचना के अनुसार, 33 केवी इटारसी वन फीडर कल सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (कुल 1 घंटा) पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान इससे जुड़े दो मुख्य सबस्टेशनों के अंतर्गत आने वाले कई 11 केवी फीडर बंद रहेंगे, जिससे संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।
प्रभावित होने वाले क्षेत्र और फीडर
- पीपल मोहल्ला सबस्टेशन के अंतर्गत: 11 केवी औद्योगिक फीडर, 11 केवी न्यास फीडर, 11 केवी टाउन फीडर, 11 केवी अवाम नगर फीडर।
- ट्रैक्टर स्कीम सबस्टेशन के अंतर्गत: 11 केवी कोर्ट फीडर, 11 केवी पुरानी इटारसी फीडर, 11 केवी शिवराजपुरी फीडर।
बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे सुबह 11:00 बजे से पहले अपने जरूरी और आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निर्धारित समय के बाद कार्य पूरा होते ही विद्युत सप्लाई पुनः सुचारू कर दी जाएगी।











