---Advertisement---

सेवा भारती कन्या छात्रावास में ‘प्रकल्प दर्शन’, दानदाताओं ने दिया 2 लाख से अधिक का सहयोग

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सेवा भारती द्वारा संचालित कन्या छात्रावास में ‘प्रकल्प दर्शन’ कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्रावास का भ्रमण कर यहां की स्वच्छता और छात्राओं के अनुशासन की सराहना की। सेवा भारती के प्रकल्पों से प्रभावित होकर समाजसेवियों ने 2 लाख रुपये से अधिक के वार्षिक और मासिक सहयोग की घोषणा की।

प्रमुख रूप से लाइब्रेरी निर्माण के लिए डॉ. शीतल अचलेश्वर दयाल ने 1 लाख रुपये तथा डॉ. हर्षल कामरे ने 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने का संकल्प लिया। मंचीय कार्यक्रम में सतीश सांवरिया ने सेवा भारती के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, कुशल पटेल, पंकज अग्रवाल, विभाग समन्वयक शिवप्रताप सिंह और छात्रावास अधीक्षिका दीपा उईके सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इन दानदाताओं ने की सहयोग की घोषणा

कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं में वार्षिक सहयोग के रूप में डॉ. शीतल अचलेश्वर दयाल ने लाइब्रेरी निर्माण हेतु 1,00,000 रुपये की घोषणा की। वहीं दिलीप पटेल, रामनाथ चौरे और मनोज बामोतिया ने 25-25 हजार रुपये, शंभू दयाल पटेल ने 11,000 रुपये, सुमित्रा तोमर व अंजू नारोलिया ने 5,100-5,100 रुपये, रवि शंकर दुबे, मानसी गेलानी व अनिल गेलानी ने 3,100-3,100 रुपये, सरवन पटेल ने 1,100 रुपये, प्रवीण पटेल ने 1,000 रुपये तथा अमित परसाई ने 500 रुपये के वार्षिक सहयोग की घोषणा की।

मासिक सहयोग के अंतर्गत नर्मदापुरम के डॉ. हर्षल कामरे ने 10,000 रुपये और ठेकेदार दिलीप पटेल ने 5,000 रुपये प्रतिमाह देने का संकल्प लिया। इसके अलावा सुमित्रा तोमर और वीरेन्द्र दीक्षित ने 500-500 रुपये प्रतिमाह तथा सोनू बिंद्रा ने प्रतिमाह सब्जी देने का सहयोग घोषित किया।

इन प्रमुख दानदाताओं के अलावा नीलेंद्र पटेल, कालीचरण पटेल, प्रमोद सिंह सोलंकी, पहलवान सिंह सोलंकी, अनंत रावत, शिव पटेल, सुरेंद्र चिमानिया, विनोद पाण्डे, अरविंद चौरे, सारिका कटरे, अमिताभ वेश, श्याम मोहन सोलंकी, ललित अग्रवाल, संदीप खंडेलवाल, मोहन खंडेलवाल, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव मित्तल, राजेंद्र तोमर, देवेंद्र सिंह राठौर, विजय अग्रवाल (राजू अग्रवाल) और रजनी यादव ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.