इटारसी। गुरु नानक देव साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत इटरसी में 15 अक्टूबर 2025 से हो रही है। प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा, इटारसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 15 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी और 03 नवंबर 2025 को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
प्रभात फेरियां
प्रभात फेरियों की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी और ये प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकाली जाएंगी। ये प्रभात फेरियां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगी, जहां संगतों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार, पहले दिन प्रताप सिंह, देवेन्द्र सिंह सोखी, इंगल चाल के निवास पर स्वागत होगा। इसके बाद, अगले दिनों में हरजीत सिंह छाबड़ा, गांधी नगर, बाबू श्याम जुनेजा, सुरेन्द्र अरोरा, पंजाबी मोहल्ला, सुखदयाल सिंह भाटिया, पंजाबी मोहल्ला, राजेन्द्र सिंह सलूजा, पंजाबी मोहल्ला, साध संगत, गुरुनानक पुरा, प्रमोद वावेजा, रोहित वावेजा पंजाबी मोहल्ला, दयाल सिंह बंजारा, गुरुनानक पुरा, ललित पोपली, एलकेजी कॉलोनी, फेस-2, सेक्टर-7, सोहनलाल अरोरा, पंजाबी मोहल्ला, साध संगत दशमेश कॉलोनी, जसवीर सिंह, चरणदीप सिंह, गांधीनगर, कबीर सिंह जुनेजा, गुरमीत सिंह जुनेजा, पंजाबी मोहल्ला, जितेन्द्र सिंह, राज सिंह, शक्ति नगर, भगवानदास गांधी परिवार, गांधी स्टेडियम के पास, हरमन सिंह जुनेजा, श्री गुरुद्वारा श्री सत्संग सूरजगंज, दीप हरभजन लाल अरोरा पंजाबी मोहल्ला और कुलदीप राजपाल के निवास पर सेवा/स्वागत होगा।
नगर कीर्तन
समस्त धार्मिक आयोजनों की श्रंखला का समापन 03 नवंबर 2025, सोमवार को नगर कीर्तन के साथ होगा। प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा, इटरसी ने समूह साध संगत से अपील की है कि वे प्रभात फेरियों में बढ़-चढ़कर शामिल हों और अपना जीवन सफल करें। गुरु नानक देव साहिब जी का प्रकाश पर्व 2025 में 5 नवंबर को है, जिसके उपलक्ष्य में ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।








