इटारसी। वर्धमान पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती का प्राकट्योत्सव बहुत धूमधाम से मनाया। वर्धमान पब्लिक स्कूल कैंपस में कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के लिये वर्धमान जूनियर व कक्षा 5 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिये हॉस्टल भी संचालित किया जाता है। आज तीनों ही इकाईयों में मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति विद्यार्थियों ने दी।
कार्यक्रम में वर्धमान पब्लिक स्कूल डायरेक्टर रचना जैन ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन किया। तदोपरांत कक्षा 6 की छात्रा श्रेयाशी उपरीत ने अपनी नृत्य कला के माध्यम से मां सरस्वती के समक्ष नृत्य प्रस्तुत किया। वर्धमान जूनियर प्रभारी पूजा पटेल व शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के समक्ष यथायोग्य पूजन विधि से अपने विचार प्रगट किये। वर्धमान हॉस्टल प्रबंधक जयप्रकाश सोनी ने संस्था में म्यूजिक क्लास में सभी वाद्ययंत्रों का विधिपूर्वक पूजन किया एवं गीत-संगीत के माध्यम से मां सरस्वती के समक्ष बधाई गान प्रस्तुत किये।
संस्था प्राचार्यां वर्षा मिश्रा ने भी सभी को वसंत पंचमी की बधाई देते हुये कहा कि वसंत पंचमी का बहुत अधिक महत्व होता है। शास्त्रों में वसंत पंचमी को सर्वसिंह मुहूर्त के रूम में माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन कोई शुभ काम करना फलदायी होता है एवं इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने लिये पंचाग देखने की आवश्यकता नहीं होती है। शिक्षा के इस मंदिर में मां सरस्वती का साक्षात वास होता है। सभी विद्यार्थीयों ने पूजन करने के बाद सिद्ध कुंजिकास्त्रोत का पाठ भी किया।
वर्धमान पब्लिक स्कूल में मना मां सरस्वती का प्राकट्योत्सव


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









