इटारसी। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 12 में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे, मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, सभापति राकेश जाधव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
पार्षद एवं सभापति मनजीत कलोशिया ने जानकारी दी कि समारोह में वॉर्ड के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए एक बैठक आयोजित कर प्रतिभा सम्मान समारोह समिति का गठन किया गया।
समिति में अध्यक्ष भूपेन्द्र विश्वकर्मा, सचिव लियाकत अली खान, संरक्षक सभापति अमृता मनीष ठाकुर, कैलाश रैकवार, लक्ष्मी नारायण चौहान, रोहित नागे, समिति के सदस्य हेमलता कदम, रामदास रघुवंशी, महबूब, चेतन यादव, रमेश महोरिया, सुरेश कुचबंदिया, सौरभ साकरिया, आनंद उतवार, मिथलेश गोस्वामी, वीरेंद्र मथुरिया, माधव सोनी, मयूर मालवीय, सचिन प्रधान आदि रहेंगे।








