सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में प्रवीण अवस्थी और ज्योति व्यास अध्यक्ष बने

Post by: Rohit Nage

Updated on:

Bachpan AHPS Itarsi

सिवनी मालवा। सर्व ब्राह्मण समाज की एक बैठक का आयोजन राम जानकी मंदिर में रखा गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर प्रवीण अवस्थी एवं महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति व्यास को चुना गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, अवधेश तिवारी ने सर्व ब्राह्मण समाज की आजीवन सदस्यता लेकर 11000 रुपए की राशि समाज को दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!