---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

सर्पमित्र अभिजीत यादव के लिए रातभर से हो रही दुआएं, कोबरा के दंश का हुए हैं शिकार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। जिस सर्प से मित्रता करके अभिजीत यादव उनके प्राणों की रक्षा में अपना जीवन लगा चुके हैं, उन्हीं सर्पों में से एक ने कल अभिजीत को दंश दे दिया। अभिजीत वेंटीलेटर पर है और इटारसी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में उनकी कुशलता के लिए दुआओं में हाथ उठ रहे हैं। दिल से भगवान से प्रार्थना की जा रही हैं।

नर्मदापुरम के नर्मदा अपना अस्पताल में अभिजीत का उपचार चल रहा है। बताते हैं कि डॉक्टर्स ने 24 से 48 घंटे उसे सघन निगरानी में रखा है। फिलहाल अभिजीत का ब्लड प्रेशर और पल्स रेट सामान्य है। शहर में हजारों लोग दुआएं कर रहे हैं और उनको अभिजीत के स्वास्थ्य की बेहद चिंता है। लोगों ने अभिजीत के ठीक होने पर गरीबों को खाना खिलाने सहित अभिजीत के उपचार के लिए राशि देने की भी घोषणा की है।

महज एक फोन कॉल पर वहां पहुंचने वाले, जहां सांप दिखता है, अभिजीत जिले के एकमात्र वन विभाग के मानसेवी सर्पमित्र हैं और वे ऐसे ही एक कोबरा को पकडऩे के बाद उसे तवानगर के जंगल में छोडऩे अपने साथियों के साथ गये थे। कोबरा को रिलीज करते वक्त वह उसके दंश का शिकार हो गये। अत्यंत सावधानी से कई वर्षों से यह कार्य कर रहे अभिजीत से ऐसी चूक हो जाना लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। लेकिन, अभिजीत जल्द ठीक होंगे, इसी भरोसे के साथ लोग रातभर से उसके लिए दुआएं कर रहे और सुबह होते ही सोशल मीडिया पर उसका कुशलक्षेम पूछ रहे हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.