चुनावों की तैयारी : भाजपा ने कामकाजी बैठक में बनायी रणनीति

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की आगामी चुनावों में बूथ सशक्तिकरण 2.0 को लेकर एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक स्थानीय पत्रकार भवन में संपन्न हुई।

भाजपा के पितृपुरुष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर समक्ष दीप प्रज्वलित कर सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक का शुभारंभ हुआ। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ बीएलए, की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, पिछले गत वर्ष बूथ विस्तारक अभियान में सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी निष्ठा से बूथ पर सबसे पहले कार्य सफलतापूर्वक किया।

भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे ने संबोधित करते हुए बताया कि बूथ विस्तारक अभियान में किस प्रकार से सफलतापूर्वक कार्य किया जाए एवं लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। मंडल के समस्त शक्ति केंद्रों के प्रभारियों, सह-प्रभारियों एवं विस्तारकों का सम्मान किया एवं उन्हें शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर पर लगने महत्वपूर्ण सामग्रियां अपडेटेड मतदाता सूची, बूथ विस्तारक पुस्तिका प्रदान की गयी।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं भाजपा मध्यप्रदेश स्वयंसेवी संस्थाएं के प्रदेश सह संयोजक एवं बूथ विस्तारक अभियान पार्ट-2 के जिला-प्रभारी संदेश पुरोहित, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, मुकेश चंद्र मैना, जिला मंत्री उमेश पटेल, मंडल टोली के प्रभारी प्रवीण तिवारी, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक राम नारायण पटेल, मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, शैलेंद्र दुबे, सन्नी छाबड़ा, मंडल कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति आशीष भदोरिया, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष अजय मंजारिया, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद उटवार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवानदास पप्पू पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्ना कुमार उइके, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री हेमलता विनोद कदम, महामंत्री आशा राव, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राकेश मालवीय, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल महामंत्री निक्की सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री मयूर मालवीय, उपाध्यक्ष संजय चौधरी, आईटी सेल प्रभारी चंदन बाथरी, किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील तिवारी, शक्ति केंद्र प्रभारी मनोज पोपली, महिला मोर्चा आईटी सेल प्रभारी सरला लोट, कार्यालय मंत्री सुष्मिता दुबे, उपाध्यक्ष राजकुमारी वर्मा, अनिता राजपूत, महिला मोर्चा सदस्य ममता पटेल, शशि योना, मंत्री सीमा सोनी, महिला मोर्चा मंत्री अनीता राजपूत, वरिष्ठ नेता केपी मेहरा, नीरज चौरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री विजय मलैया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सह-आईटी सेल प्रभारी शिवकांत मालवीय, शक्ति केंद्र आईटी सेल प्रभारी आशीष अग्निहोत्री, शिवप्रताप भदौरिया मौजूद रहे। संचालन भाजपा नगर महामंत्री राहुल चौरे ने एवं आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री मोहित सिंह मैना ने किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!